Tuesday, September 22, 2026
HomeBiharआजादी के 78 साल बाद भी पक्की सड़क को तरस रहा वजीरगंज...

आजादी के 78 साल बाद भी पक्की सड़क को तरस रहा वजीरगंज का महादलित टोला बलजोरी बिगहा , बरसात में कीचड़ में बदल जाता है रास्ता

वजीरगंज । विकास के तमाम दावों के बीच वजीरगंज प्रखंड की विशुनपुर पंचायत का बलजोरी बिगहा गांव आज भी बुनियादी सुविधा से महरूम है। यहां करीब 100 महादलित परिवार रहते हैं, लेकिन आजादी के 78 वर्ष बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक जाने के लिए सिर्फ कच्चा रास्ता है। बरसात में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जगह-जगह जलजमाव से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीण मुकेश मांझी, पंकज कुमार मांझी, सुनैना देवी, सावो देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में रास्ता इतना खराब हो जाता है कि जरूरी काम से बाहर निकलना भी कठिन हो जाता है। बाइक और साइकिल फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी होती है। बीमार होने पर मरीज को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कत होती है।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पंचायत से लेकर प्रखंड प्रशासन तक गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Most Popular

error: Content is protected !!