गया। मुख्यमंत्री के गया आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई, ताकि मुख्यमंत्री का आगमन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। शनिवार को मुख्यमंत्री के गया एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रभारी पुलिस महानिदेशक बिहार प्रीता वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र विकाश वैभव, जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक गया सुशील कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक गया अभिनव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गया पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री को विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरती। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ विधि-व्यवस्था संधारण को प्राथमिकता दी गई, ताकि पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
