Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharसीएसपी संचालक से 4 लाख लूट में शामिल एक लुटेरा धराया,अन्य चार...

सीएसपी संचालक से 4 लाख लूट में शामिल एक लुटेरा धराया,अन्य चार के लिए छापेमारी जारी

गया।जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के कोल्हुबार मोड़ के निकट से बीते 31 अगस्त 2024 को सीएसपी संचालक से चार लाख रुपये लूटने की घटना सामने आई थी। जिसमें वादी द्वारा डुमरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसका कांड संख्या 72/24 है। वहिं सोमवार को इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि लूट में शामिल एक अभियुक्त मोहम्मद सादिक को गजवा से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सादिक ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार अन्य अभियुक्त शामिल हैं। जिनकी धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द अन्य चार अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस मौके पर डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद,एसआई मोहम्मद सलीम एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!