Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज में निकली पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस

वजीरगंज में निकली पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस

वजीरगंज। वजीरगंज में सोमवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर अमन और खुशी का संदेश देने के लिये मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस मौलानगर से निकलकर पावर हाउस होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची एवं वापस भरेती के मजार तक गई, जहां चादर पोशी की गई। जुलूस में शामिल मो0 ग्यास ने बताया कि पैगम्बर के जन्म पर खुशी मनाई जाती है तथा आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देने एवं आस्था और परंपरा को बरकरार रखने के उद्ेश्य से जुलूस निकाला गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने धर्म ध्वज लेकर उनके संदेशों को प्रसारित करते हुए शामिल थे। जुलूस में मो0 साबिर, मो0 सयूम, हाजी अला उद्दीन, मो0 जहांगीर सहीत अन्य लोग शामिल होकर उसका संचालन कर रहे थे। वहीं तरवां में भी धूमधाम से जुलूस निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ो पुरूष – महिला अपने हांथों में तिरंगा सहित धर्म पताका लेकर जुलूस में शामिल हुए।

Most Popular

error: Content is protected !!