Sunday, November 1, 2026
HomeBiharपीड़ित परिवार से मिलकर जिप सदस्य ने दी सांत्वना

पीड़ित परिवार से मिलकर जिप सदस्य ने दी सांत्वना

वज़ीरगंज।वजीरगंज विधानसभा अंतर्गत महुंगाईन निवासी बालेश्वर यादव का शौच जाने के क्रम में पैर फिसलने के कारण आहर के पानी से दम घुटने से गत दिन मौत हो गई थी , इसकी जानकारी मिलते ही फतेहपुर जिप सदस्या श्वेता सिंह  यादव ने पीड़ित परिवार से घर पहुंच कर मुलाकात की तथा आर्थिक सहायता अविलंब मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर अविलंब सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया. इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अभी प्रखंड में पैसा नहीं है जैसे ही आएगा जल्द ही सरकारी सहायता राशी देने का प्रयास करेंगे इस मौके पर राजेश रंजन, देवेन्द्र यादव, नितीश कुमार, संजीत ठाकुर, दिलीप मांझी आदि मौजुद थे.

Most Popular

error: Content is protected !!