Monday, October 26, 2026
HomeBiharदस वर्षो से चल रहे फरार नक्सली हुआ गिरफतार एसएसपी ने पीसी...

दस वर्षो से चल रहे फरार नक्सली हुआ गिरफतार एसएसपी ने पीसी कर दी जानकारी



(प्यारा बिहार)

गया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 10 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली कपिल पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डुमरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बस स्टैंड के पास कपिल पासवान के देखे जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घेरने की कोशिश की तो वो पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़  ही लिया। कुख्यात नक्सली कपिल पासवान  पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कपिल पासवान 2014 में डुमरिया में एयरटेल टावर को बम से उड़ा दिया था। कपिल पासवान के विरुद्ध इमामगंज थाने में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज हैं। एसएसपी ने बताए कि नक्सली कपिल पासवान की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!