Sunday, December 7, 2025
HomeUncategorizedगया में अज्ञात वाहन ने होमगार्ड के जवान को मारी जबरदस्त टक्कर,...

गया में अज्ञात वाहन ने होमगार्ड के जवान को मारी जबरदस्त टक्कर, डोभी चेकपोस्ट पर हैं पदस्थापित, ANMMCH के लिए रेफर

गया से देवब्रत मंडल

गया जिले के बेलागंज से इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि होमगार्ड के जवान जमुना यादव को एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार कर चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस की 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड के जवान को बेलागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल होमगार्ड गया जिले के डोभी चेकपोस्ट पर पदस्थापित हैं।
जो बेलागंज के मुबारक पुर के रहने वाले हैं।
घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर के पास हुई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड के जवान जमुना यादव पैदल सड़क पर जा रहे थे, इसी बीच अचानक एक अज्ञात वाहन इन्हें जबरदस्त टक्कर मार दिया। चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद होमगार्ड जमुना यादव के परिवार में पर्व को लेकर जो खुशी का माहौल था, इस घटना के बाद चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजन व कुछ ग्रामीण अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!