Friday, October 23, 2026
HomeBiharलो आ गई खुशखबरी, दिवाली और छठ के लिए दिल्ली से पटना...

लो आ गई खुशखबरी, दिवाली और छठ के लिए दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत

Desk।दिल्ली से पटना के बीच ये वंदे भारत ट्रेनें 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चलेगी। नई दिल्ली से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर, एक, तीन और छह नवंबर को पटना के लिए रवाना होगी।जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पटना के बीच ये वंदे भारत ट्रेनें 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चलेगी। नई दिल्ली से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर, एक, तीन और छह नवंबर को पटना के लिए रवाना होगी। इसके बाद वापसी की बात करें तो 31 अक्टूबर, दो, चार और सात नवंबर को ये वंदे भारत ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऐसे में जो यात्री दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली से पटना की यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए सहूलियत हो सकती है। ट्रेन के शेड्यूल की बात करें तो नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन सुबह 8.25 मिनट पर चलेगी। इसके बाद दोपहर 1.05 पर कानपुर सेंट्रल, 3.10 पर प्रयागराज, 4.50 पर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 6.15 पर बक्सर, 7.08 बजे आरा और फिर रात आठ बजे पटना पहुंच जाएगी। यानी कि महज साढ़े 11 घंटे में ट्रेन दिल्ली से पटना पहुंचेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!