Saturday, October 24, 2026
HomeBiharपिड़ासीन गांव में सुनसान घर में पांच  हजार नगद सहित बर्तन की...

पिड़ासीन गांव में सुनसान घर में पांच  हजार नगद सहित बर्तन की हुई चोरी

डोभी।डोभी थाना क्षेत्र के पिडासीन गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपया नगद सहित घर में रहे बर्तन आदि चोरी कर लिया। घटना के आलोक में पीड़ित गृह स्वामी  राजेश कुमार सिंह डोभी थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें  बताया है कि अकेले अपने घर में रहता हूं, गत शुक्रवार की शाम गया चला गया था। शनिवार की सुबह गांव वालों ने फोन कर सूचना दिया कि घर का मेन दरवाजे का ताला टुटा हुआ और दरवाजा खुला हुआ। मैं किसी आशंका को लेकर आनन-फानन में अपने गांव पिड़ासीन पहुंचा। जहां घर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टुटा हुआ पाया। वहीं, है घर के अंदर के दो कमरे का ताला टुटा हुआ पाया। वहीं, कमरे में रखे हुए लगभग 12 हजार मूल्य का कीमती  बर्तन व नगद पांच हजार रुपया गायब था। इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच किया जायेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!