Monday, October 26, 2026
HomeBiharगया के रहनेवाले रिटायर्ड जज का हुआ निधन, रेलमार्ग से शव गया...

गया के रहनेवाले रिटायर्ड जज का हुआ निधन, रेलमार्ग से शव गया पहुंचा

गया जिले के शेरघाटी के कठार के रहने वाले रिटायर्ड जज कमला प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। जिनका पार्थिव शरीर मंगलवार को रेलमार्ग से गया जंक्शन लाया गया। दिवंगत जज के एक पुत्र पीएम नरेंद्र मोदी के काफी करीबी और नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रिटायर्ड जज का पार्थिव शरीर 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गया जंक्शन लाया गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को अनुग्रह पूरी कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया। इसके बाद गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिवंगत जज के एक पुत्र नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जो गया जंक्शन पर अपने कुछ परिवार के साथ शव को ले जाने के लिए आए हुए थे। पार्थिव शरीर को 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लाया गया था। इसे लेकर पार्सल कार्यालय के कर्मचारी, रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि रिटायर्ड जज मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के कठार के निवासी थे।

Most Popular

error: Content is protected !!