Friday, October 23, 2026
HomeBiharपहले दिन एक भी नहीं हुआ नामांकन, अभ्यर्थियों ने नहीं कटवाया एनआर

पहले दिन एक भी नहीं हुआ नामांकन, अभ्यर्थियों ने नहीं कटवाया एनआर

गया।जिले के दो विधानसभा क्षेत्र यथा बेलागंज एवं इमामगंज में होने वाले उप चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। किसी भी अभ्यर्थियों ने  एन आर नहीं कटवाए। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी के अनुसार जिला विकास अधिकरण कार्यालय डीआरडीओ में नामांकन कार्य 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं होने से नामांकन स्थल पर सन्नाटा छाया रहा। हालांकि सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे। अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने पर निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी दिनभर बैठे रह गए। जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान बना दिया गया है जिसके तहत नामांकन स्थल पर आने वाले वाहनों को 100 मीटर दूरी पर ही रोक दिया जाएगा। हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों की ओर से किसी भी उम्मीदवारों को टिकट कंफर्म नहीं किया गया है टिकट मिलते ही अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करते समय प्रस्तावक समेत पांच लोग ही जा सकेंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!