Sunday, September 6, 2026
HomeBiharगायत्री मंदिर का ताला तोड़कर आभूषणों की चोरी*

गायत्री मंदिर का ताला तोड़कर आभूषणों की चोरी*


बेलागंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में मंगलवार की देर रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर माता के सोने चांदी के आभूषणों को चुरा लिया। घने आबादी के बीच स्थित गायत्री मंदिर में चोरी की घटना पर लोगों में आश्चर्य है। स्थानीय लोगों ने मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मंदिर पहुंचकर घटना की छानबीन और मंदिर के आसपास के लोगों से पुछताछ किया। मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि चोरों ने मंदिर के दरवाजे में लगे गेट का ताला तोड़कर मां गायत्री के प्रतिमा पर रहे लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!