Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharसाइबर जागरूकता के लिए हुआ सभा तो कहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस

साइबर जागरूकता के लिए हुआ सभा तो कहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार, गया जिले में साइबर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पुरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से साइबर जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को इस कार्यक्रम को विस्तृत रूप से प्रचारित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के द्वारा साइबर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर सभी प्रकार के साइबर अपराध एवं बचाव पर परिचर्चा की गई। इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य सभी जन मानस को साइबर अपराध के प्रति जागरूक बनाना है। साथ ही साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा पटवाटोली, मानपुर एवं ननौक में साइबर जागरूकता से संबंधित एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उपस्थित सभी लोगों को साइबर सुरक्षा एवं अपराध के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। एवं साइबर धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद, अपनायी जाने वाली तत्काल उचित कदमों की जानकारी साझा की गई।
किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर अविलंब 1930 पर कॉल कर या https://cybercrime.gov.in वेब पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

Most Popular

error: Content is protected !!