Friday, October 23, 2026
HomeBiharटेउसा सूर्य मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।

टेउसा सूर्य मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।

अतरी प्रखंड के टेउसा में बृहस्पतिवार शाम में श्री श्री सूर्य नारायण मनोकामना मंदिर निर्माण कार्य स्थल के प्रांगण में दीपावली के शुभ अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया गया। टेउसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने बताया कि  सभी सदस्य गण और पूरे ग्राम वासियों ने धूम धाम से मनाया इसमें हजारों की संख्या में दीपों को जलाया गया जिसमें गांव के कई छोटे बड़े लोग सम्मिलित हुए और प्रत्येक घरों से दीप लाकर मंदिर के क्षेत्र में जलाए और मंदिर के सभी सदस्य पूरे गांव और आसपास क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि धन और वैभव की कामना की गई।
यह ज्ञात हो कि टेउसा में एक भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और मंदिर के चारों तरफ छठ घाट का भी निर्माण कार्य लगा हुआ है बहुत ही जल्द इसी स्थल पर बिहार का महान पर्व छठ का आयोजन होने वाले हैं इससे आसपास के सैकड़ो गांव को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेंगे। मौके पर मौजूद छोटू चौधरी, जर्मनी पासवान, बैजनाथ चौधरी, पन्ना लाल,संतोष गुप्ता, अनिल चौधरी, दीपक गुप्ता, सुजीत कुमार, मुकेश चौधरी,अजय चौधरी , सनी चौधरी डब्लू कुमार,एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!