Friday, October 23, 2026
HomeBiharएसएसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,एनडीआरएफ की होगी तैनाती

एसएसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,एनडीआरएफ की होगी तैनाती

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ विष्णुपद मंदिर एवं पुलिस लाइन के आस-पास स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री भारती ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, संबंधित पदाधिकारियों को गहरे घाटों की बैरिकेडिंग करने, घाटों और आने-जाने वाले रास्तों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, अधिक भीड़ वाले घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने, और अधिक जोखिम वाले घाटों पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, संकीर्ण गलियों में आगमन एवं प्रस्थान के लिए अलग अलग रास्ता निर्धारित करने, मुख्य सड़क पर बेहतर यातायात संधारण और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री भारती के द्वारा स्थानीय लोगो से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और सभी जरूरतों को पूरा कर छठ पर्व का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ किया जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है।

Most Popular

error: Content is protected !!