Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवज़ीरगंज के घूरहा छठ घाट पर पानी में डूबने से 12वर्षीय किशोर...

वज़ीरगंज के घूरहा छठ घाट पर पानी में डूबने से 12वर्षीय किशोर की हुई मौत

मृतक किशोर की माता अपने मायके हेमजा गाँव  आयी थी छठ करने

-गांव में छाया मातम

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज प्रखंड के हेमजा गांव स्थित घूरहा छठ घाट पर गुरूवार की संध्या पहर छठ घाट के पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई |उसके परिजनों ने बताया कि  जिले के बाराचट्टी निवासी गुड्डू यादव की पत्नी बेबी देवी अपने मायके हेमजा गांव निवासी पिता अजय यादव के पास कार्तिक छठ व्रत करने आयी थी|हेमजा गांव स्थित घूरहा छठ घाट पर संध्या अर्ध्य के दौरान उसके 12 वर्षीय पुत्र  गोलू अपने दो साथियो के साथ छठ घाट के पानी में नहाने गया और डूब गया |आनन-फ़ानन में परिजनों ने गोलू को पानी से निकालकर वज़ीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया |इस घटना से पुरे गांव में मातम छाया हुआ है| परिजनों ने मृतक गोलू के शव को उसके पैतृक गांव बाराचट्टी लेकर अंतयेष्टि करने चले गए |

Most Popular

error: Content is protected !!