Monday, October 26, 2026
HomeBiharआमस पुलिस ने लूट कांड मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी...

आमस पुलिस ने लूट कांड मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

शेरघाटी।आमस पुलिस ने कांड में फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव निवासी गुड्डू यादव के रूप में किया गया है। इस संबंध में गया वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार भारती ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी में बताया कि आमस थाना में एक वादी के द्वारा 23 सितंबर 2022 को लिखित आवेदन दिया गया कि जब ये अपने ट्रक में कोयला लोड कर डेहरी (रोहतास) जा रहे थे तो जैसे ही शेरघाटी से आगे बढ़े तो आमस टोल प्लाजा के पास एक बोलेरो पर सवार कुछ व्यक्ति आए और इन्हे ट्रक से उतारकर इनका कोयला लोड ट्रक लेकर भाग गए। आमस पुलिस ने छापेमारी कर कोयला से लदे ट्रक लूट कांड में संलिप्त गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिसका कांड संख्या 377/22 आमस थाने में मामला दर्ज है।उल्लेखनीय हो कि पूर्व में लूटी गई ट्रक को पुलिस ने बरामद किया था।

Most Popular

error: Content is protected !!