Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedआगलगी के घटना में दो एकड़ का धान का फसल जलकर हुआ...

आगलगी के घटना में दो एकड़ का धान का फसल जलकर हुआ राख

बेलागंज।चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी गांव में शुक्रवार की रात एक किसान के खलिहान में अचानक आग लग जाने से खलिहान में रखा लगभग दो एकड़ जमीन का धान का फसल जलकर राख हो गया। जिसमें किसान के लगभग डेढ़ लाख रूपया का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने चंदौती थाना और अंचलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है।
घटना के संबंध में पीड़ित किसान संजय पासवान ने बताया कि कंडी गांव में सड़क किनारे खलिहान में दो एकड़ से अधिक खेत का धान का के फसल का बोझा रखा था। शनिवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में आग लगी है। घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई। मगर  जब तक फायर बिग्रेड की टीम खलिहान में पहुंचते सारा फसल जलकर राख हो गया था। आगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख के मूल्य का धान और नेवारी जलकर राख हो गया है। पीड़ित किसान संजय पासवान ने बताया कि मामले की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस और अंचलाधिकारी को दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि पीड़ित किसान एक गरीब और छोटा किसान है। खेतीबारी और मेहनत मजदूरी से जीवन यापन करता है।

Most Popular

error: Content is protected !!