Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedगया पुलिस ने एक साथ तीन दर्जन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

गया पुलिस ने एक साथ तीन दर्जन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

गया। पुलिस ने डिजिटल क्राईम पर कड़ा प्रहार करते हुए शहर के मिर्जा गालिब कालेज के पास एक तीन मंजिला मकान में संचालित पायनोल सायल्युसन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में छापामारी कर साइबर अपराध में शामिल 36 फ्राॅड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी आशीष कुमार भारती के निर्देश पर गठित टीम में रामपुर साइबर थाना और तकनीकी शाखा के सहयोग से शहर के मिर्जा गालिब कालेज के पास एक तीन मंजिला बिल्डिंग में संचालित पायनोल सायल्युसन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में छापामारी कर तीन लैपटॉप,33मोबाइल के साथ कंपनी संचालक निशांत कुमार के बयान और निशानदेही पर गया शहर के विभिन्न मुहल्लों से  36 साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफल रहे। पुलिस ने संचालक निशांत कुमार के कोतवाली थाना के तेल विगहा, मोहित कुमार, शिष्या वर्धन,ओम नारायण सिंह, राहुल कुमार,मो.नदीम के साथ अन्य 30अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । कंपनी के दफ्तर में और संचालक द्वारा दिए गए साक्ष्य और सघन जांच पड़ताल में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से मिले सूचना में इस कंपनी ने देश के विभिन्न राज्यों में अपने नेटवर्किंग के तहत लोगों को सस्ते लोन, योजनाओं के लाभ दिलाने, लाइसेंस बनवाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस के पुछताछ में कंपनी संचालक ने बताया कि उसके कंपनी का खाता यश बैंक में है। पुलिस बैंक खाते की जांच करने में जुटी हुई।

Most Popular

error: Content is protected !!