Friday, October 23, 2026
HomeBiharऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम के विकास के लिए आश्रम ट्रस्ट की हुई बैठक

ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम के विकास के लिए आश्रम ट्रस्ट की हुई बैठक

बेलागंज। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट की बैठक एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में संपन्न हुआ। जिसमें आश्रम के उन्नयन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे एनएचएआई के द्वारा पटना गया सड़क निर्माण के दौरान आश्रम का प्रवेश द्वार तीन साल पहले तोड़े जाने के बावजूद अभी तक निर्माण नहीं कराए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित कर इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को देने का निर्णय लिया गया। साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष  रविशंकर कुमार ने बताया कि आश्रम के संस्थापक सह राष्ट्रीय किसान नेता पंडित यदुनंदन शर्मा के जयंती और पुण्यतिथि को सरकार राजकीय समारोह का दर्जा दे और इस एतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की मांग लम्बे समय से हो रही है।
वर्तमान में कुछ सकारात्मक सहयोग मिला है लेकिन बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले मंत्री अशोक चौधरी का आगमन यहां हुआ था और उन्होंने यहां की समस्या को जिलाधिकारी से निदान के लिए बात भी किया था।

Most Popular

error: Content is protected !!