Sunday, October 25, 2026
HomeBiharपैक्स इलेक्शन में लगातार जीत का चौंका लगाया राकेश कुमार सोलंकी*

पैक्स इलेक्शन में लगातार जीत का चौंका लगाया राकेश कुमार सोलंकी*


गया। नगर प्रखंड के चाकन्द पंचायत पैक्स के लिए हुए इलेक्शन के मतगणना में राकेश कुमार सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजन कुमार शर्मा को भारी मतों से पराजित किया।श्री सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 84मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। चाकन्द पंचायत से लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर आसीन राकेश कुमार सोलंकी ने जीत के बाद कहा कि पंचायत के तमाम मतदाताओं का यह विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की जीत है। जनता ने मुझे जो समर्थन दिया है इसके लिए मैं तहेदिल से सभी को अभिवादन करते हैं। चाकन्द क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद के बल पर मैं पैक्स के माध्यम पंचायत के विकास लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने में निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए जिला,प्रखंड प्रशासन और चाकन्द पुलिस के प्रति आभार जताया है।

Most Popular

error: Content is protected !!