Monday, October 26, 2026
HomeBiharमुकेश को मगध साहित्य प्रेरणा सम्मान, सांसद ने प्रतीक चिह्न एवं अंग...

मुकेश को मगध साहित्य प्रेरणा सम्मान, सांसद ने प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

गया।नालंदा अवस्थित विरायतन के सभागार में अशोक स्मृति संस्थान व साहित्य प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव के मंच पर गया के रहनेवाले युवा कवि-समीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा को ‘मगध साहित्य प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। शनिवार को नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने युवा कवि-समीक्षक श्री सिन्हा को प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, विभा रानी श्रीवास्तव, ओंकार कश्यप आदि उपस्थित थे। युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा का एक काव्य संग्रह ‘तेरा मजहब क्या है चाँद’ प्रकाशित है, जबकि समीक्षा विधा में छह पुस्तक प्रकाशित हैं, जिसमें ‘किताबें क्या कहती हैं?’, ‘बातें किताबों की’, ‘अनिरुद्ध प्रसाद विमल का काव्य वैभव’, ‘यात्रा किताबों की’, ‘साहित्य की एक किरण’ और ‘प्रो (डॉ) छेदी साह: कृतियों का मूल्यांकन’ शामिल हैं। इनकी इस उपलब्धि पर गया के साहित्य प्रेमियों, साहित्यकारों और इन्हें जानने पहचानने वालों ने अपने बधाई संदेश में प्रखर लेखिनी के लिए श्री सिन्हा को आशीर्वचन दिए हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!