Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharशिक्षक अपने प्रतिभावान छात्रों को उचित मार्गदर्शन देकर उसकी प्रतिभा को निखारें...

शिक्षक अपने प्रतिभावान छात्रों को उचित मार्गदर्शन देकर उसकी प्रतिभा को निखारें :कृष्ण

मध्य विद्यालय दखिनगांव में  विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी शिक्षक-अभिभावक
संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वजीरगंज । प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में शनिवार को चित्रकला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने विवेक और क्षमता के अनुसार एक बढ़कर एक मॉडल एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। विद्यालय प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, सुगमकर्ता शिक्षिका मधु एवं ज्योत्सना शाही ने   प्रत्येक मॉडल का मुआयना किया। इस मौके पर बच्चों के कई अभिभावक भी उपस्थित होकर  बच्चों को प्रोत्साहित भी किया | वर्ग आठ के छात्र आकाश कुमार ने पावर शेवर का प्रदर्शन किया, जिसमें विशेषता थी कि बेबजह बिजली ख़पत को कैसे बचाया जा सकता है|  इस मॉडल को काफी सराहा गया । वर्ग सात की दूज रानी का सूर्य व चंद्र ग्रहण का मॉडल, साक्षी का वायुमंडल की परते, वर्ग छः की छात्रा सपना कुमारी का जल चक्र , वर्ग सात के छात्र साहिल कुमार का ग्रास कटर मॉडल को लोगो ने खूब सराहा गया |इसके अतिरिक्त आकाश, मुस्कान, अमन, अंजली, नव्या, आशीष, प्रिंस सहित कई बच्चों ने अपने-अपने विज्ञानं एवं गणित विषय से सम्बंधित मॉडल एवं चित्रकला का प्रदर्शन किया | प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार  ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं और बेहतर करने पर उनका मनोबल के साथ और सीखने की प्रवृति जागृत होती है। शिक्षक ऐसे बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर उसकी प्रतिभा को निखारें एवं उचित मार्गदर्शन देकर आगे की ऒर बढ़ने में मदद करें |
। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकरवि रंजन कुमार, ममता कुमारी, कुमारी सरिता सिन्हा प्रभाकर कुमार एवं सभी छात्र-छात्राएं व कई अभिभावक गण मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!