Thursday, October 22, 2026
HomeBiharपाक्षिक काव्य गोष्ठी का आयोजन,सम - सामयिक बिषय पर हुआ कविता पाठ...

पाक्षिक काव्य गोष्ठी का आयोजन,सम – सामयिक बिषय पर हुआ कविता पाठ डा अरविंद ने किया जिला स्तरीय कार्यक्रम की धोषणा

नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम  का हुआ  आयोजन

जहानाबाद नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में स्थानीय को -ऑपरेटिव बैंक कंपाउंड में आयोजित पाक्षिक काव्य गोष्ठी में   सम -सामयिक  बिषय  पर हुआ  कविति पाठ  । डा अरविंद  कुमार  ईशान  इंटरनेशनल   स्कूल  पटना के निदेशक  ने घोषणा  किया ,कि शीघ्र  ही जिला स्तरीय  कवि साहित्यकारों का सम्मेलन  कर सम -सामयिक  बिषय  पर  उनके रचना के लिए  सम्मानित  किया जायेगा। कार्यक्रम  कि अध्यक्षता  शिक्षाविद  डा एस के सुनील  ने किया ।  जबकि संचालन आयोजक संतोष श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर    प्रसिद्ध  शिक्षाविद  डा अरविंद  कुमार  ,ईशान  इंटरनेशनल  के  निदेशक  ,विश्वविद्यालय   पुस्तकालय  विज्ञान  के प्रध्यापक  प्रकाश चन्द्रा , कवित्रि मानसी  सिंह, लोक  गायक विश्वजीत अलबेला , मगही कवि अरविन्द  कुमार  आंजाश  , अनुजाति/जन जाति कर्मचारी के  सचिव  रामजीवन  पासवान मगध विश्वविद्यालय  के अत्येस कुमार, शिक्षक  प्रिंस  कुमार  , पत्रकार एस के मिर्जा , विक्रमादित्य  कुमार  , अनिल  गुप्ता , संजय  बाबा उपस्थित  थे ।इस अवसर पर कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रेरक प्रस्तुतियों से लोकतंत्र की मजबूती की स्तुति कर लोगों को खूब प्रेरित किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने पिछले पंद्रह तिथियों में दिवंगत हुए साहित्यकारों, कवियों तथा शायरों  को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से स्मरण किया।  कार्यक्रम  का लाईव प्रसारण  भी किया गया ।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Most Popular

error: Content is protected !!