Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharवजीरगंज के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पतेड़ के बच्चों को मुखिया ने दी...

वजीरगंज के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पतेड़ के बच्चों को मुखिया ने दी खेल सामग्री


वजीरगंज।प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, पतेड़ के छात्र-छात्राओं को स्थानीय मुखिया राजीव रंजन कुमार उर्फ डब्लू यादव ने शनिवार को खेल सामग्री प्रदान की। मुखिया राजीव रंजन ने बताया कि बच्चों ने हमसे पूर्व में खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे आज हमने पूरा किया। छात्र-छात्राओं को बैडमिंटन, फुटबॉल एवं क्रिकेट की सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। खेल में रूचि रखने वाले बच्चों से मुखिया ने बातचीत भी की तथा विद्यालय एवं विद्यालय से बाहर भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। मौके पर विद्यालय शिक्षक सहित छात्र – छात्राएं उपस्थित थे तथा खेल सामग्री पाकर खुश दिख रहे थे।

Most Popular

error: Content is protected !!