Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharमानपुर मे पछुआ हवा से घना कोहरा एवं कनकनी बढ़ी

मानपुर मे पछुआ हवा से घना कोहरा एवं कनकनी बढ़ी

मानपुर।मौसम की बेरुखी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शनिवार को घना कोहरा और सर्दी कनकनी बढ़ी है।
जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानपुर सिक्स लेन पुल कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी है।
पछुआ हवा चलने के कारण तापमान मे गिरावट हुई है। जिसके कारण से ठंडी हवा, कनकनी सर्दी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह कड़ाके की ठंड और घना कोहरा फैल गया।
मानपुर मे कई जगह अलाव जलाकर राहगीरों ने राहत लिया है।
वहीं मानपुर के स्थानीय लोगों ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड मे चौक चौराहों पर नगर निगम से अलाव की व्यवस्था नही किया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!