Sunday, October 25, 2026
HomeBiharकुर्किहार विकास समिति की पहली बैठक में लिये गये कई निर्णय

कुर्किहार विकास समिति की पहली बैठक में लिये गये कई निर्णय

वजीरगंज। कुर्किहार विकास समिति के गठन  के उपरांत पहली बैठक सोमवार की संध्या पहर lगढ़ परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दरम्यान समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से  कुर्किहार के गलियों व नालियों में पड़ी मूर्तियों का जीपीएस ट्रैकिंग कर संग्रह करना, कुर्किहार की ऐतिहासिक पत्रिका प्रकाशित करवाना, बौद्ध महोत्सव के दरम्यान बोधगया में स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शनी लगाने सहित अन्य मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजीव कुमार ने बताया कि सभी निर्णयों का मात्र एक ही उद्देश्य है कि पर्यटन नक्शे में कुर्किहार कहां , क्या और किस अवस्था में है?उसे उजागर करना है |इस मौके पर  सन्नी कुमार, रविशंकर कुमार, रोहित कुमार, प्रतिक कुमार, धीरज कुमार सहित कोर कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!