Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज,,मोहड़ा एवं मंझवे में आज डेढ़ घंटे रहेगी बिजली बाधित

वजीरगंज,,मोहड़ा एवं मंझवे में आज डेढ़ घंटे रहेगी बिजली बाधित

वजीरगंज।वजीरगंज विद्युत ग्रीड उपकेन्द्र में मेंटेनेंस के कारण आज मंगलवार को अलग-अलग विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में डेढ़-डेढ़ घंटे बिजली बाधित रहेगी। संचरण अवर प्रमंडल सहायक कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि 132/33 के.वी.ग्रीड उपकेन्द्र में मेंटेनेंस के कारण मंगलवार को सुबह  वज़ीरगंज में 10 :00बजे से 11:30 बजे तक मोहड़ा में 12:00 बजे से 1:30 बजे तक  एवं मंझवे विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 02:00 बजे से 3:30 बजे तक  पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि समय से अपना – अपना कार्य निपटा लें।

Most Popular

error: Content is protected !!