Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedशेरघाटी डॉ तपेश्वर क्लीनिक में बीती रात गोली एवं बम कांड को...

शेरघाटी डॉ तपेश्वर क्लीनिक में बीती रात गोली एवं बम कांड को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को गिरफ्तारी का दिया निर्देश


गया/शेरघाटी।शहर के गोलाबाजार स्थित डॉ तपेश्वर क्लीनिक में बीती रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा बम एवं गोली कांड मामले में थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा इस मामले की गंभीरता को लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक  गया के द्वारा  उक्त गठित विशेष टीम के साथ घटनास्थल, एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात शेरघाटी थाना पहुँचकर इस कांड का अधतन समीक्षा किया गया। समिक्षोपरांत उक्त गठित टीम को इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है। वही उक्त गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!