Home Bihar पत्रकार की पहल पर गया नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से नाले में गिरी गाय की बच गई जान
Bihar

पत्रकार की पहल पर गया नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से नाले में गिरी गाय की बच गई जान

Share
Share

गया नगर निगम की तत्परता और समर्पित प्रयासों से बुधवार को एक गाय को सुरक्षित बचा लिया गया। जो नाले में गिर गई थी। इस घटना की सूचना एक अखबार के पत्रकार जितेंद्र मिश्रा ने नगर निगम को दी। जिसके बाद तत्काल निगम की स्वच्छता टीम के द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त कुमार अनुराग के मार्गदर्शन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एवं जोनल पदाधिकारी ने टीम का नेतृत्व किया और त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य को अंजाम दिया। निगम की टीम ने समन्वित प्रयासों से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच सकी।
नगर आयुक्त ने कहा कि गया नगर निगम जनकल्याण और पशु सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने इसके लिए मीडिया कर्मियों की सक्रिय भूमिका और अपने अधिकारियों के समर्पण की सराहना की है। उन्होंने बताया गया नगर निगम के द्वारा संचालित कॉल सेंटर में भी प्रतिदिन सैकड़ों शिकायत आते हैं जिसका त्वरित गति से निष्पादन स्वच्छता टीम जिसमें स्वच्छता पदाधिकारी के निर्देशन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक एवं जोनल प्रभारी द्वारा किया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!