Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

आमस।आमस बाज़ार स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा में गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल आमस से महापुर स्थित नदी से जल लेकर उसके बाद यज्ञ स्थल पर पूजा पाठ किया गया, पूरा गांव बाज़ार भक्तिमय हो गया और भगवान के नारों से क्षेत्र गूँजता रहा इस पवित्र यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया ,इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामस्वरूप सिंह जी ने की ओर से मंत्रोचार आचार्य सिरोमणि श्री लालभूषण मिश्रा एवं श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा  समेत अन्य कई आचार्यों के द्वारा  किया गया , यज्ञ कमिटी के सचिव रौशन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिदिन संध्या 6 बजे से प्रभु श्रीराम कथा का आयोजन प्रयाग राज से आए कथावचक पूज्य देवी धर्ममूर्ति जी के द्वारा किया जाता है जिसमे भी हज़ारों की संख्या में श्रोता उपस्थित होते हैं, मौके पर पप्पू सिंह, अरुण सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता, श्याम बिहारी गुप्ता,राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, धीरज गुप्ता जीतू सिंह, बिट्टू गुप्ता, चंदन राज, नंदकिशोर सिंह, गुलशन, रितेश, ऋतिक, सुमित, राजन, विकाश, प्रेम, पंकज, श्रीकांत, श्रवण सिंह, भोला, मनोज सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे.

Most Popular

error: Content is protected !!