Sunday, December 7, 2025
HomeUncategorizedचाकन्द रेलवे स्टेशन परिसर में गोलीबारी मामले में रेल डीएसपी ने घटनास्थल...

चाकन्द रेलवे स्टेशन परिसर में गोलीबारी मामले में रेल डीएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

गया।गया-पटना रेलखंड पर चाकन्द स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल हो जाने की सूचना मिलने के बाद गया रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल सुदर्शन एवं उनके परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं  इस घटना के बारे में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, चाकन्द थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चार बाइक भी थाने लाया गया है।
रेल डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि चाकन्द स्टेशन के पास रेक पॉइंट के नजदीक घटना हुई है। उन्होंने बताया कि घायल सुदर्शन का कहना है कि घटनास्थल पर झगड़ा हो रहा था, जिसे देखने के लिए चले गए थे, इसी बीच गोली चली और उन्हें लग गई। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार कुछ अज्ञात बदमाश थे। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना के पीछेके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, रेल पुलिस और चाकन्द थाना की पुलिस को संयुक्त रूप से इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि घायल सुदर्शन का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। मालूम हो कि दिन के उजाले में हुई इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद चाकन्द थानाध्यक्ष, रेल थानाध्यक्ष ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!