Sunday, October 25, 2026
HomeBiharगैरेज में खड़े कंटेनर  में लगी अचानक आग, इंजन जलकर खाक

गैरेज में खड़े कंटेनर  में लगी अचानक आग, इंजन जलकर खाक

आमस। आमस थाना क्षेत्र स्थित हमज़ापुर नेशनल हाईवे-2 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईवे के पास एक गैरेज में खड़ी कंटेनर ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में धुआं छा गया और कुछ देर के लिए दृश्यता कम हो गई।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है।एक सप्ताह पूर्व भी स्थानीय थाना क्षेत्र के मौलानाचक मे  एक गैरेज मे खड़ी कन्टेनर मे आग लग गई थी.

Most Popular

error: Content is protected !!