Sunday, December 7, 2025
HomeUncategorizedबिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक में प्रमंडल इकाई गठित, समस्याओं...

बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक में प्रमंडल इकाई गठित, समस्याओं पर हुई चर्चा

गया के स्थानीय गांधी मंडप में रविवार को बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नवीन कुमार ने की। बैठक में परिवहन श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
संघ के प्रांतीय महामंत्री वीर कविन्द्र सिंह ने कहा है कि हम संगठित होकर समस्याओं को दूर करा सकते हैं। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित के साथ ही राष्ट्र हित और उद्योग हित की बात करता है।
बैठक को भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय वित्त सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अग्निदेव प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, जिला मंत्री विपिन कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, दिनेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
प्रांतीय महामंत्री वीर कविन्द्र सिंह की देख-रेख में बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की गया प्रमंडल इकाई का गठन किया गया। इस कमेटी में नवीन कुमार अध्यक्ष, तालिब खान एवं अजय पालित उपाध्यक्ष, जागेश्वर यादव मंत्री, अमरेंद्र कुमार सिंह व ऋषि कुमार सहायक मंत्री, कुमार मोहन शर्मा कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष, कौशल कुमार व रमेश चौधरी संगठन मंत्री बनाये गये हैं। वहीं, रजनीकांत शर्मा, सौरव कुमार, अशोक कुमार यादव, रामजीत कुमार, मो. काशिफ, रविनंदन कुमार, विपिन कुमार, रुपेश कुमार एवं मो तालिब खान को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!