Tuesday, October 27, 2026
HomeBiharशेरघाटी विधानसभा के युवा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने किया पीड़ित परिवार...

शेरघाटी विधानसभा के युवा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने किया पीड़ित परिवार से  मुलाकात

शेरघाटी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा, बिहार  संतोष कुमार गुप्ता पहुंचे आमस प्रखंड के पथरा गांव पहुंच कर किए पीड़ितो के परिजनों से मुलाकात, संतोष कुमार गुप्ता ने दुःख जताते हुए  कहा कि बहुत ही दुखद घटना है तीनों युवक एक इन्सान ही नहीं बल्कि वह अपने परिवार के लिए पूरा संसार व भविष्य का सहारा थे तीनों के मृत्यु से हमे और समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि आप सब हिम्मत और साहस के साथ धैर्य रखिए हम आपके साथ है हरसंभव आप सब को सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगा, साथ ही सरकार द्वारा जो भी मुआवजा की सुविधा है मै मृतक के आश्रितों को दिलवाने के कोशिश करूंगा
दरअसल 13 मार्च को युवक रंजीत कुमार पिता महेंद्र साव, सतीश कुमार पिता संजय यादव व प्रदीप कुमार पिता संजय यादव, तीनों युवक की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी तीनों युवक बाजार से अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे वहीं अचानक बड़ी वाहन के अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो की मौत म घटना स्थल पर ही हो गई थी एक की मृत्यु मगध मेडिकल गया में इलाज के दौरान 16 मार्च को हो गई थी वही परिजनों व आस पास के गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है मौके पर भाजपा आमस प्रखंड के वर्तमान अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह व पूर्व भाजपा आमस प्रखंड अध्यक्ष रौशन गुप्ता ने भी लोगो से मुलाकात किया.

Most Popular

error: Content is protected !!