Tuesday, October 27, 2026
HomeBiharशेरघाटी के सोशल मीडिया पत्रकारों ने रंजीत पासवान की हत्या पर जताया...

शेरघाटी के सोशल मीडिया पत्रकारों ने रंजीत पासवान की हत्या पर जताया आक्रोश

शेरघाटी।सोशल मीडिया पत्रकार रंजीत पासवान की निर्मम हत्या के बाद शेरघाटी के सोशल मीडिया पत्रकारों ने कड़ी निंदा व्यक्त की और उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और प्रशासन को जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए।इस मौके पर पत्रकार गौतम सिंह, सूबेदार यादव,बादशाह खान,अविनाश सिंह, एहसान अली, दीपक सिंह,मो तैयब, आबिद हुसैन, जितेंद्र कुमार, अंकित राज समेत बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पत्रकार उपस्थित रहे।

बता दें कि 19 मार्च को औरंगाबाद जिले के जमुआ गांव में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े रंजीत पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पत्रकारों में रोष व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!