Wednesday, December 10, 2025
HomeUncategorizedवजीरगंज में माहुरी समाज की मथुरासिनी पूजा पर  निकली भव्य शोभा यात्रा

वजीरगंज में माहुरी समाज की मथुरासिनी पूजा पर  निकली भव्य शोभा यात्रा

वजीरगंज। माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी पूजा अवसर पर शनिवार को वजीरगंज में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। घोड़ा, रथ एवं बैंड बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा माहुरी भवन से निकलकर पुनावां तक गई और वापस दखिनगांव मोड़ होते हुए पूजन स्थल तक पहुंची। यात्रा में सभी महिला-पुरूष श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण कर हांथों में माता मथुरासिनी की जयकारे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते रहे। मनमोहक झाकियों में वीर हनुमान, भगवान शंकर – पार्वति, राम – सीता सहित वानर एवं शिव गणों का रूप धरकर बच्चे एवं अभिनय कत्र्ताओं ने भाग लिया। समाज के लोगों ने बताया कि माता शक्ति की अवतार और हमारी कुलदेवी हैं। प्रत्येक वर्ष शीतलाष्टमी के दिन इनकी आराधना की जाती है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। समाज के बच्चे – बच्चीयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमें हिस्सा लिया एवं अपने अभिभावकों का मन मोहा। शोभा यात्रा के बाद सभी श्रद्धालु पूजा – अर्चना करने में जुट गये, जो संध्या पहर तक चली। शोभा यात्रा का नेतृत्व दिनेश लोहानी, मनोज सेठ, मोनू लोहानी, अरविन्द कुमार लोहानी, शुभम लोहानी, जयप्रकाश जी, गुड्डू कुमार, अंकित अठघरा, मेनिका कपसीमय सहित अन्य ने किया। इस मौके पर वज़ीरगंज बीडीओ प्रभाकर सिंह,युवा नेता  सह विधानसभा  पुर्व प्रत्याशी चित्तरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भईया, कांग्रेस नेता सह विधानसभा प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह, जिला पार्षद सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी, कांग्रेस नेता रामाश्रय सिंह सहित हज़ारो की संख्या में माहुरी समाज की महिला पुरुष  मौजूद थे

Most Popular

error: Content is protected !!