Home Bihar ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Bihar

ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Share
Share

आमस।ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आमस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आमस थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने की। बैठक में आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, जन सुराज नेता रामाधार सिंह, कलवन पंचायत की मुखिया जानकी चौहान, किशोर मांझी, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह,पंचायत समिति सदस्य विरेंद्र यादव, महेन्द्र पासवान, समाजसेवी एहतेशाम आलम, पैक्स अध्यक्ष उदय यादव समेत बड़ी संख्या में प्रखंड के गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने कहा की आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं.

शांति समिति के सदस्यों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक में अन्य कई सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!