Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharरामनवमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च


बेलागंज।छठ पूजा और आगामी रामनवमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार डीएसपी विधि व्यवस्था रविप्रकाश सिंह के नेतृत्व में चाकंद एवं चंदौती थाना की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च चाकंद थाना क्षेत्र के ढकाईन गांव से चलकर डब्बो, नबीनगर, चाकंद गढ़, चाकंद बोली, चाकंद बाजार, होते हुए चाकंद थाना पहुंचा। जहां अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च में डीएसपी विधि व्यवस्था रविप्रकाश सिंह के अलावा सर्किल इंस्पेक्टर रामवचन राम, चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, चंदौती थानाध्यक्ष  अनिल चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं महिला पुरूष सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!