Tuesday, April 29, 2025
HomeUncategorizedरामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

बेलागंज। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी उत्सव बेलागंज, चाकन्द और अन्य कस्बों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रामनवमी पर्व पर चाकन्द और बेलागंज में विभिन्न गांवों से श्रीराम शोभायात्रा पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई। रामनवमी जुलूस सह शोभायात्रा चाकन्द थाना क्षेत्र में एएसपी अनवर जावेद अंसारी, डीएसपी ला एन्ड आर्डर रविप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष अवध किशोर के नेतृत्व पुलिस के जवानों, अधिकारियों की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। पुलिस-प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन, स्थलों पर वीडियोग्राफी के माध्यम शोभायात्रा पर नजर बनाए रखा गया। रामनवमी उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर श्रीराम शोभायात्रा आयोजन समिति के मनोज कुमार सहित तमाम सदस्यों, युवाओ ने पुलिस प्रशासन के साथ क्षेत्रीय लोगों को धन्यवाद दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular