Wednesday, October 22, 2025
HomeBiharवजीरगंज में कांग्रेसियों से केक काटकर राहुल गांधी का 56 वां जन्म...

वजीरगंज में कांग्रेसियों से केक काटकर राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन मनाया

वजीरगंज । अखिल भारतीय  कांग्रेस कमेटी,वजीरगंज  के तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड  कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड  अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह  ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया है। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी में कांग्रेसियों का बहुमूल्य योगदान रहा था और आजादी के बाद देश व राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस का अहम योगदान है।राहुल गांधी कांग्रेस की उस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष  मिथलेश शर्मा  ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें पूरे भारत में अभूतपूर्व समर्थन व लोकप्रियता मिली थी। केंद्र की भाजपा सरकार देश में नफरत की राजनीति कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी ने देश में मुहब्बत का संदेश दिया है। मौके पर कांग्रेस नेता रामाकांत सिंह , शमशेर खान ,मो शकूर ,विगन खान ,सत्येन्द्र यादव  सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!