Wednesday, December 10, 2025
HomeUncategorizedमगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री...

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी


गया।मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एक सरकार के मुखिया और पार्टी का चेहरा होने के नाते हर बार सफल साबित हुए हैं।राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए नीतीश कुमार जी ने एक बेहतर राज्यव्यवस्था का मॉडल दिया है और अपनी पहचान सुशासन बाबू के रूप में स्थापित की है।कुलपति प्रो शाही ने मुख्यमंत्री को मगध विश्वविद्यालय के कार्यकलापों से अवगत कराते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में सभी लंबित परीक्षा ले ली गई है। विश्वविद्यालय का सत्र नियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी अपने दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से बिहार को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। मगध विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा और विकास की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Most Popular

error: Content is protected !!