Saturday, October 25, 2025
HomeBiharवजीरगंज में जन्मदिवस पर पौधों को बच्चों की तरह संभालने का किया...

वजीरगंज में जन्मदिवस पर पौधों को बच्चों की तरह संभालने का किया आग्रह


वजीरगंज । कोल्हन निवासी तपेश्वर पुरी ने अपने पौत्र रुद्रराज के प्रथम जन्म दिवस पर शनिवार की संध्या पहाड़ अपने आवास में आयोजित जन्मोत्सव में आगत अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म दिवस आयोजित करने का मुख्य मकसद पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है। मैंने अपने जीवन में लोगों को पेड़ काटते अधिक एवं पौधे लगाते कम देखा है। जो लोग पौधे लगाते हैं उनके प्रति खुद आदर भाव प्रकट होता है। पौधों को वृक्ष बनने के बाद उसे उस व्यक्ति के नाम से भी जाना जाता है, जो उसे पौधे को लगाया है। मेरा आग्रह है कि जब भी जन्म दिवस मनाया जाए तब उस व्यक्ति के नाम से एक पौधा अवश्य लगाया जाए। पौधे लगाने के लिए घर के आसपास खाली पड़े जमीन और आहार, पइन एवं सार्वजनिक स्थलों का प्रयोग भी किया जा सकता है। सरकारी स्तर पर पौधे लगाए जा रहे हैं, लेकिन उसे संरक्षित नहीं किया जा रहा, जिसके कारण मात्र 10% पौधे ही विकसित हो पा रहे हैं। जो व्यक्ति पौधे नहीं लगा सकते वह उसके संरक्षण में कृपया सहयोग करें। मौके पर उपस्थित आगत अतिथि उन्होंने रुद्राक्ष को तिलक लगाया एवं उपहार प्रदान किया तथा तपेश्वर पुरी की बातों से सहमत होकर अपने जीवन में भी पौधे लगाने की बात कही। मौके पर पूर्व मुखिया भारत सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह, हिंदी मगही साहित्यिक मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार और संजय, पत्रकार रविभूषण सिन्हा, ललन कुमार, अमित कुमार, विनोद पांडे, अभिमन्यु सिंह, सुजीत सिंह, वार्ड पार्षद दिनेश सिंह, सुधीर सिंह, राकेश सिंह, पंकज सिंह  सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!