Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharशेरघाटी में पुलिस का विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर लगी लगाम

शेरघाटी में पुलिस का विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर लगी लगाम

शेरघाटी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

शेरघाटी ।पुलिस द्वारा बुधवार को नेशनल हाइवे-2 पर यात्री वाहनों की अवैध और बाधाकारी पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व शेरघाटी डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ने किया, जिन्होंने अपने दल-बल के साथ हाईवे पर गश्ती की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान हाईवे पर अवैध रूप से खड़ी तीन बसों पर जुर्माना लगाया गया। डीएसपी ने बताया कि ऐसी पार्किंग न केवल ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ा देती है। उन्होंने अन्य वाहन चालकों को भी चेतावनी दी कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई वाहन भविष्य में सड़क पर अवैध रूप से खड़ा पाया गया, तो संबंधित वाहन स्वामियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

यह अभियान यातायात को सुचारू बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Most Popular

error: Content is protected !!