गयाजी।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट निशुल्क बिजली देने की घोषणा का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी सोच और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी और सम्राट चौधरी जी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि ज़मीन पर कार्य कर जनता की उम्मीदों पर खरी उतरती है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि जब एनडीए ने यह संकल्प लिया था कि “हर घर बिजली पहुंचेगी”, तब कुछ लोग इसे असंभव समझते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह सपना साकार हुआ। अब जब 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा हुई है, तो यह बिहार के गरीब, मजदूर, किसान और आम नागरिक के लिए बड़ी राहत है। इससे आर्थिक बोझ कम होगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा।उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी और श्री सम्राट चौधरी जी को कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय बिहार के विकास को नई गति देगा और एनडीए सरकार की जनसेवा की नीति को और सशक्त बनाएगा। यह फैसला बिहार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।












