वजीरगंज। वजीरगंज में शुक्रवार को नवपदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपर्णा अमृता ने पदभार ग्रहण किया। कार्यालय में उपस्थित सेविका – सहायिका संघ की सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, मौके पर पूर्व सीडीपीओ अरूणा कुमारी भी मौजूद रही। संघ सदस्य वैजदा भारती ने कहा कि जिस प्रकार हमें पूर्व के पदाधिकारी का मार्गदर्शन मिला है उसी प्रकार से हमें आपसे भी सहयोग की अपेक्षा है। उसके बाद नव पदस्थापित सीडीपीओ अपर्णा अमृता ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।












