मखदुमपुर (जहानाबाद)। प्रखंड क्षेत्र के मिस्टरगंज गांव में कोए जमीन के पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में चचेरे गोतिया दादा ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता उमेश यादव को तेज धारदार हथियार से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जबकि उनके बेटे राजीव कुमार को गोली मार दी गई।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल राजीव को आनन-फानन में सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। उमेश यादव का भी प्राथमिक उपचार किया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावर की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेत की मेड़ और हिस्सेदारी को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था, जो शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।
जहानाबाद से वरुण कुमार की रिपोर्ट












