Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharवजीरगंज में बीडीओ ने बीएलओ व राजनीतिक दल के साथ की बैठकसिटी

वजीरगंज में बीडीओ ने बीएलओ व राजनीतिक दल के साथ की बैठक
सिटी

वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के साथ अलग – अलग समीक्षा बैठक की गई। 60 – 60 बीएलओ की तीन पालियों में बैठक की गई। बैठकों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि उपसमाहत्र्ता दिलीप कुमार ध्वज एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बीएलओ व राजनीतिक दलों के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को अभिलेख तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जो मतदाताओं का प्रमाण पत्र नहीं मिला है उसे संकलित करने का निर्देश दिया गया है, इसके अलावे दुबारा नाम प्रविष्टी, मृतक मतदाता, पलायन कर चुके मतदाता सहित अन्य अभिलेख संकलित किया गया। वहीं राजनीतिक दलों से बीएलए लिस्ट की मांग करते हुए पुनरीक्षण कार्य में सहयोग एवं अवलोकन करने में सहयोग की अपील की गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!