वजीरगंज। मानव चेतना समिति के सदस्यों ने सिंगठिया में शनिवार को सेवानिवृत शिक्षक स्व0 महेन्द्र प्रसाद सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर रामायण पाठ व भजन – कीर्तन का आयोजन किया। सबसे पहले ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया एवं श्रद्धांजली अर्पित की, उसके बाद सस्वर रामायाण पाठ किया गया। मौके पर सियाराम सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह उर्फ बाटो बाबु, निरज द्ववेदी, जयराम सिंह, पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह सहित अन्य ने भजन मंडली का साथ देते हुए भक्ति संगीत गाये, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय महौल कायम हो गया। बाटो बाबु एवं विनोद पांडेय ने रामायण के 11 दोहों का पाठ प्रवचन कर श्रद्धालुओं को सुनाया। बाटो बाबु ने स्व0 महेन्द्र सिंह के जीवन वृत पर चर्चा करते हुए बताया कि वे गणित एवं अंग्रेजी के विद्वान थे, जो श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग्य शिक्षक के रूप में सैंकड़ो विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य किया है। सेवानिवृत होने के बाद भी वे अपने पेंशन के पैसे से सामाजिक कार्य करते रहे। मौके पर समिति अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह, रामाश्रय सिंह, रामलखन सिंह, रंजीत पांडेय, अक्षय सिंह, मधेश्वर सिंह, अमरेन्द्र सिंह, शम्भुशरण सिंह, अमिरक यादव सहीत श्रद्धालु व समिति सदस्य मौजूद थे।












