Home Bihar बिहार को 40 वर्षों से लूटा जा रहा है, हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है, हमारी पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती*
Bihar

बिहार को 40 वर्षों से लूटा जा रहा है, हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है, हमारी पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती*

Share
Share

गयाजी।* बिहार बदलाव सभा के तहत जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को गयाजी के गुरारू प्रखंड के सर्वोदय विद्यालय के प्रांगण में एक जन सभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी के पांच संकल्पों में पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

*40 वर्षों से लूटा जा रहा है, हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है*
अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा की बिहार को बदलना है। यहां लूट खसोट हुआ है। दूसरी पार्टियां आपको धोखा दे रही है। 40 वर्षों से लूटा जा रहा है। हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

उन्होंने कहा जनता का राज स्थापित करना ही जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए हमलोग हर जिले में जाकर जन सुराज के विचारों को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेहनत कर रहे हैं।

*जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा*
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी हो। उन्होंने कहा जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

*कार्यक्रम में ये सभी नेता हुए शामिल*
बैठक में जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ किसान प्रदेश अध्यक्ष रामलखन दांगी,जिला प्रभारी सैयद मसीहउद्दीन,जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, जिला महासचिव नरेश मांझी, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, जिला युवा अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला प्रवक्ता अमित कार्तिकेय, राज्य कोर कमिटी के सदस्य रवि रंजन दांगी, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य मोहम्मद अमजद हसन, वीरेंद्र भास्कर, कोंच प्रखंड अध्यक्ष राजदेव यादव, गुरारू प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर पासवान, विपिन यादव,सहित जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेता मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!